{"_id":"61fc0f12e68e7953ed795848","slug":"flying-squad-recovered-one-lakh-from-the-car-farrukhabad-news-knp678690138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से उड़नदस्ता ने बरामद किए एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से उड़नदस्ता ने बरामद किए एक लाख
विज्ञापन
संकिसा। उड़नदस्ता ने चेकिंग के दौरान कार से एक लाख रुपये बरामद किए। कार सवार तीन लोग बरामद रुपये के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उड़नदस्ता कार सहित तीनों लोगों को फर्रुखाबाद ले गया।
विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को उड़नदस्ता टीम के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र प्रताप एसओ के साथ पखना चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदाबाद से संकिसा की ओर आ रही कार को रोका। तलाशी लेने पर एक लाख रुपये बरामद हुए।
कार में सवार गांव मेरापुर निवासी सुधीर कुमार मिश्रा, पंकज मिश्रा, ऋषभ मिश्रा पूछताछ में बरामद रुपये के बारे में उड़नदस्ता टीम को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर उड़नदस्ता टीम कार सहित तीनों लोगों को फर्रुखाबाद लेकर आ गई। बरामद रुपये के बारे में छानबीन की जा रही है।