फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Floodwaters recede but 26 villages remain in darkness

Farrukhabad News: बाढ़ का पानी उतरा पर अंधेरे में डूबे 26 गांव

Thu, 18 Sep 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 18 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters recede but 26 villages remain in darkness
अमृतपुर। तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ समाप्त होने के बाद करीब 26 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद पड़ी है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गंगा व रामगंगा में आई बाढ़ के चलते तहसील क्षेत्र के राजेपुर, अमृतपुर पवार हाउस में पानी भर गया था। 33 केवी की लाइन पानी में डूबी गई थी। जिसके चलते करीब 300 गांवों में बिजली सप्लाई बंद हो गई। बाढ़ का पानी उतरने के बाद 33 केबी लाइन सही कर सप्लाई चालू कर दी गई है।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी समाप्त होने के बाद भी अमृतपुर प्रथम व तहसील पवार हाउस से जुड़े गांव चौहार, जैतपुर, गढ़िया, फुलहा, समस्तीपुर चितार दक्षिणी, पहलानी, बॉस खेड़ा, मुंशी नगला, गोटिया, नगरिया, बसोला , नगरा, फकरपुर, मंझा, करनपुर, बनासीपुर, कुड़री सारंगपुर, हमीरपुर, माखन नगला, कलिका नगला, रामप्रसाद नगला, मंझा की मड़ैया, राजेपुर पावर हाउस से तीसराम की मड़ैया, पवार हाउस सलेमपुर से जुड़ा गांव सवितापुर की बिजली सप्लाई बंद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बंद होने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। जेई शिवम ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी भी भरा हुआ है। कई जगह पोल भी टूटे हुए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed