फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flood water, SDM has given seven names

घरों में घुसा बाढ़ का पानी, एसडीएम ने दी सात नाव

Wed, 01 Aug 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 01 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Flood water, SDM has given seven names
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी के चलते अमृतपुर क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। कुछ गांवों का आवागमन पूरी तरह से बाधित होने के कारण एसडीएम ने सात नाव ग्रामीण क्षेत्रों में चालू करवा दी हैं। अन्य गांवों के लोगों ने भी नाव की मांग की है।
विज्ञापन


 बुधवार को गंगा नदी में नरौरा बांध से 1 लाख 47 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह शुक्रवार तक पहुंच सकता है। फिलहाल गंगा चेतावनी बिंदु से महज पांच सेंटीमीटर दूर हैं। इसके बावजूद अमृतपुर क्षेत्र के कुड़री सारंगपुर, करनपुर घाट, माखन नगला, रामप्रसाद नगला, रामपुर, सबलपुर, आशा की मड़ैया सहित दो दर्जन गांवों के घरों में पानी घुस गया है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जानकारी पर बुधवार को एसडीएम अमृतपुर रमेश चंद्र यादव ने क्षेत्र के गांव करनपुर घाट, कुड़री सारंगपुर, मंझा की मडै़या, सुंदर पुर, तीसराम की मड़ैया, नगला दुर्गू में सात नाव भेज दी हैं। एसडीएम ने बताया कि करीब डेढ़ दर्जन गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आ चुके हैं।
विज्ञापन


एसडीएम अमृतपुर ने बुधवार शाम को ट्रैक्टर से कुड़री सारंगपुर और करनपुर घाट गांव का ट्रैक्टर से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ये गांव पानी से चारों ओर घिर गए हैं। कुछ झोपड़ियों में भी पानी पहुंच गया है। आवागमन बंद है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी। हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। उनके साथ नायब तहसीलदार भानुप्रताप, लेखपाल रामजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed