फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flood water filled in Rajepur sub station power supply of 100 villages stopped

Farrukhabad News: राजेपुर उपकेंद्र में भरा बाढ़ का पानी, 100 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद

Thu, 17 Aug 2023 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Flood water filled in Rajepur sub station  power supply of 100 villages stopped
फर्रुखाबाद। अमृतपुर तहसील क्षेत्र के 100 से अधिक गांव गंगा व रामगंगा की बाढ़ से प्रभावित हैं। जलस्तर और बढ़ने से गुरुवार को राजेपुर उपकेंद्र में बाढ़ का पानी भर गया। इससे उपकेंद्र की आपूर्ति बंद कर दिये जाने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


राजेपुर बिजली उपकेंद्र से क्षेत्र के 100 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इन दिनों क्षेत्र में गंगा व रामगंगा की बाढ़ का कहर है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 25 सेमी ऊपर पहुंचने से उपकेंद्र में बाढ़ का पानी भर गया। करीब तीन फिट पानी भरने से उपकेंद्र में लगे ट्रांसफार्मर की प्लिंथ डूब गई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए उपकेंद्र की ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। उपकेंद्र में इसी तरह बाढ़ का पानी भरा रहा तो बिजली आपूर्ति शुरू होने की भी संभावना कम है। इसके अलावा अधिकांश फीडरों की लाइनें बाढ़ के पानी से होकर गुजर रही हैं। इससे इन फीडरों की भी आपूर्ति बंद है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण सुरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बाढ़ का पानी कम होने पर ही राजेपुर उपकेंद्र चालू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमृतपुर उपकेंद्र के दो फीडर और सलेमपुर उपकेंद्र का एक फीडर को छोड़कर शेष फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचालघाट जेई स्थानांतरित
फर्रुखाबाद। पांचालघाट बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता अजीत राजपूत के खिलाफ कई शिकायतें हुई थीं। वह उपभोक्ताओं के आरोपों से घिरे थे। इसी क्रम में अधीक्षण अभियंता विवेक अस्थाना ने जेई अजीत राजपूत को यहां से हटाकर भोलेपुर ग्रामीण उपकेंद्र पर भेज दिया है। जबकि जेई जावेद अहमद को पांचालघाट उपकेंद्र पर तैनाती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed