फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five year old child kidnapped and killed

पांच साल के बच्चे को अगवा कर मार डाला 

Sun, 15 Jan 2017 12:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 15 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
 Five year old child kidnapped and killed
अाशीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के पास कासगंज के गांव ककराला दरियावगंज निवासी नर्सरी के छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शव कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव रुटौल के पास शनिवार सुबह आम के बाग में मिला। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरा जला दिया था।
विज्ञापन

पुलिस को शव से कुछ दूरी पर कपड़े, जैकेट व एक बोरा पड़ा मिला। बोरे पर दो लोगों के नाम लिखे हैं, जो कायमगंज के ही एक गांव के रहने वाले हैं। पुलिस को इन पर भी शक है। पिता ने कपड़ों से शिनाख्त करने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बालक 11 जनवरी से लापता था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे कायमगंज-अलीगंज मार्ग स्थित रुटौल से मदारपुर जाने वाली रोड पर सुभाषचंद्र मिश्रा निवासी रुटौल के आम के बाग में राहगीरों को करीब पांच साल के बच्चे का शव पड़ा मिला। सूचना पर बाग मालिक सुभाषचंद्र मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को घटनास्थल पर पत्तियां जली मिलीं। इससे आशंका है कि शव को बाग में ही जलाने का प्रयास किया गया। कुछ दूरी पर मृतक का स्वेटर, जूता व शर्ट मिली। पास में ही एक बोरी पड़ी थी, जिसमें च्योलारा गांव के दो लोगों के नाम लिखे थे। छात्र गर्म बनियान पहने था। उसका पायजामा आधा उतरा था। 
विज्ञापन

शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच कोतवाली पहुंचे सुभाष शर्मा निवासी दरियावगंज जनपद कासगंज ने बच्चे की शिनाख्त बेटे आशीष उर्फ  अंशू के रूप में की। सुभाष शर्मा ने बताया कि 11 जनवरी को आशीष घर के बाहर खेल रहा था, तभी लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना वहां की चौकी में दी थी। उनकी किसी से रंजिश नहीं है। कोतवाली पुलिस ने कासगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पिता ने बताया कि पुत्र आशीष कासगंज स्थित एक प्राइवेट स्कूल में केजी में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed