{"_id":"662d4c4a903e79d612078974","slug":"five-people-including-young-man-arrested-for-refusing-to-marry-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102776-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शादी से इंकार करने पर युवक समेत पांच लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शादी से इंकार करने पर युवक समेत पांच लोग पकड़े
विज्ञापन
नवाबगंज। शादी करने से इंकार करना एक युवक, परिजनों और रिश्तेदारों को भारी पड़ गया। बेटी के पिता की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने युवक समेत अन्य को पकड़ लिया।। युवती के पिता ने बाइक और अन्य सामान मांगने का आरोप लगाया। हालांकि देर रात दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलते रहे।
थाना क्षेत्र के गांव नगला कुआं निवासी पप्पू की पुत्री की शादी कंपिल क्षेत्र के एक गांव से तय हुई थी। कल रविवार 29 अप्रैल को बरात आनी थी। शनिवार दोपहर में युवक अपने पांच अन्य रिश्तेदारों के साथ नगला कुआं पहुंचा। उसने शादी में बाइक और अन्य सामान देने की मांग रखी। मांग पूरी न होने पर रविवार को बरात न लाने की बात कही। पप्पू काफी देर तक होने वाले दामाद और उनके रिश्तेदारों की मानमनौव्वल करते रहे, मगर वह नहीं माने। इससे परेशान पप्पू ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और अन्य रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ ही देर थाने पहुंचे दोनों पक्षों के लोगों में समझौते के प्रयास शुरू हो गए। दरोगा गिरीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही है। समझौता न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -
गले में हंसिया मारकर आत्महत्या का प्रयास
फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी रामप्रसाद का पुत्र रोहित कुमार शर्मा (28)शनिवार शाम घर में अकेला था। उसी समय अचानक गुस्से में उसने अपने गले में हंसिया से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। हंसिया का घाव गले में गहरा होने से उसकी आवाज बंद हो गई। परिवार के लोग गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने घायल को रेफर कर दिया है। (संवाद)