{"_id":"6901104a455f965ec105cf48","slug":"five-patients-tested-positive-for-dengue-using-the-kit-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-131918-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: किट से जांच में पांच मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: किट से जांच में पांच मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले
Wed, 29 Oct 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुतासी में दूसरे दिन मंगलवार को भी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। किट से की गई जांच में पांच मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी बरौन भेजकर उपचार कराया गया।
ग्राम पंचायत गुतासी में तेजी से बुखार फैला है। सोमवार को सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने स्वास्थ्य शिविर लगवाकर अपने सामने मलेरिया विभाग की टीम से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। मंगलवार को सीएचओ अंकिता सिंह ने टीम के साथ बैठकर 45 मरीजाें की जांच की और 49 मरीजों का उपचार किया।
एंटीजन किट से मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड व डेंगू की जांच की गई। इसमें पांच मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। इन मरीजों को उल्टी आने व अधिक परेशान होने से एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी बरौन भेजा गया है। वहां मरीजों को भर्ती कर उपचार किया गया। इसके साथ ही एलाइजा जांच के लिए नमूने लिए गए। शिविर में प्रधान आशीष मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांव खुड़ना वैध में फैला बुखार
शमशाबाद। क्षेत्र के गांव खुड़ना वैध में इन दिनों बुखार का प्रकोप तेजी से फैला है। गांव में बुखार से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर मरीजों की जांच की। बुखार से पीड़ित मिले 60 मरीजों को दवा दी। पांच मरीजों की जांच की गई।
डॉक्टरों ने ग्रामीणों को सफाई रखने, पानी उबालकर पीने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि गांव में फॉगिंग कराई जाएगी। ग्रामीणों ने नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की। सीएचसी प्रभारी डॉ.सरवर इकबाल ने बताया गांव में कई दिन से बुखार फैला है। टीम भेजकर गांव में दवा वितरण कराई जा रही है। (संवाद)