{"_id":"671d2f01920695f0e800e011","slug":"five-labs-and-seven-clinics-of-quacks-sealed-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-117081-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: झोलाछापों की पांच लैब व सात क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: झोलाछापों की पांच लैब व सात क्लीनिक सील
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसीएमओ ने शनिवार को झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाकर तीन लैब व चार क्लीनिक सील किए। झोलाछापा उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि चिकित्सा संबंधी डिग्री व पंजीकरण कागजात न मिलने पर जिला जेल के निकट डेंटल क्लीनिक, कमालगंज में भारत पैथोलॉजी, रजीपुर के निकट दाे लैब व एक क्लीनिक, जरारी में एसपी लैब, बंगाली क्लीनिक, ईसापुर में हाफिज क्लीनिक, रतनपुर में प्राची लैब सील किया। इसके अलावा मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव राजपुर रठौरा में दो क्लीनिक, मोहम्मदाबाद में चांदनी दवाखाना सील किया है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -
नोटिस का जवाब न देने पर एफआईआर
अमृतपुर। क्षेत्र के गांव रामपुर ढपरपुर में करीब 20 दिन पहले छापे के दौरान एसीएमओ ने अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पकड़े थे। उन्होंने नोटिस जारी कर 10 अक्तूबर तक चिकित्सीय शैक्षिक योग्यता व पंजीकरण प्रमाणपत्र के साथ स्पष्टीकरण तलब किया। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि नोटिस का जवाब न मिलने पर अमृतपुर थाने में उन्होंने बिना चिकित्सीय डिग्री क्लीनिक चलाने में यादराम राजपूत व गौरव राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। (संवाद)