{"_id":"660c483d96f72d67a40e3981","slug":"five-km-long-jam-due-to-truck-breakdown-on-panchal-ghat-bridge-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102548-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पांचाल घाट पुल पर ट्रक खराब होने से पांच किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पांचाल घाट पुल पर ट्रक खराब होने से पांच किमी लंबा जाम
Tue, 02 Apr 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अल्हागंज की ओर से आ रहा ईंटों से भरा ट्रक पांचाल घाट पुल पर खराब हो गया। इससे बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। चौकी व यातायात पुलिस एक-एक करके वाहनों को निकलवाने में जुटी है। बाइक सवार पैंटून पुल से निकलने को मजबूर हैं।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अल्हागंज की ओर से आ रहा ईंटों भरा ट्रक अचानक पांचाल घाट गंगा पुल पर खराब हो गया। इससे जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बड़े ट्रक, कार, टेंपो, टैक्सी आदि वाहन चाचूपुर से दीनदयाल बाग तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पांचाल घाट चौकी पुलिस और यातायात प्रभारी रजनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने एक-एक तरफ के वाहनों को निकलवाना शुरू किया। ट्रक का एक्सल टूट जाने से मरम्मत में कई घंटे लगने से देर रात तक जाम खुलना मुश्किल है। जाम में फंसे बाइक सवार पुल के नीचे से होकर पुरानी घटिया पर बने पैंटून पुल से निकल रहे हैं। यातायात प्रभारीने बताया कि ट्रक की मरम्मत का काम शुरू हुआ है। पुलिस बल एक-एक तरफ के वाहनों को निकलवाने में लगे हैं। ट्रक सही होते ही यातायात सामान्य हो जाएगा।