{"_id":"64ca91a917a757224d00c7f6","slug":"five-injured-in-firing-and-stone-pelting-in-land-dispute-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1426-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जमीन के विवाद में फायरिंग व पथराव में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जमीन के विवाद में फायरिंग व पथराव में पांच घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव के बाद कई राउंड जवाबी फायरिंग हुई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उनको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो लोगों के गोली लगने की बात सामने आई है। पुलिस को मौके पर तमंचा कारतूस व खोखे मिले है।
थाना क्षेत्र के गांव बरई निवासी चंदन ने गांव के भैयालाल के घर के सामने की जमीन खरीद ली थी। भैयालाल उस जमीन को खुद लेना चाहता था। इसी बात पर सोमवार को इसी विवाद में मारपीट हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भैयालाल व नितिन का चालान कर दिया था। इसी बात पर दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ था। बुधवार को भैयालाल, नितिन व शिवम खेत पर मौजूद थे। उसी दौरान चंदन, चाचा नन्हेंपााल, भाई सागर मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बीच मारपीट व पथराव होने लगा। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग फायरिंग करने लगे।
इसमें सागर व गांव के दिनेश की पुत्र साधना गोली लगने से घायल हो गई। साधना उस दौरान खेत से चारा ला रही थी। दूसरे पक्ष से देवकी व अरविंद घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया। वहां साधना, नन्हेंपाल व सागर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने तीनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ कायमगंज सोहराब आलम व एसओ बलराज भाटी मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल पर एक तमंचा व कारतूस सहित खोखे मिले है।
विज्ञापन
सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट व फायरिंग में साधना के पैर व सागर के हाथ में गोली लगी है। अन्य लोग मारपीट में घायल हुए है।