{"_id":"6543eba4e4801fa8a5043e7e","slug":"five-including-railway-worker-and-sp-leader-trapped-in-paper-fraud-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1187-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कागजी हेराफेरी में रेलकर्मी व सपा नेता समेत पांच फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कागजी हेराफेरी में रेलकर्मी व सपा नेता समेत पांच फंसे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद एसपी की फटकार पर आखिरकार कादरीगेट थाना पुलिस ने नक्शा पास कराने में कागजों में हेरफेर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में एक रेल कर्मी और उसका रिश्तेदार सपा नेता भी फंस गया है। अब आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है।
शहर के लालगेट स्थित गिहार बस्ती निवासी कृष्णा कुमारी की शिकायती पत्र पर जांच के बाद नौ अक्तूबर को सिटी मजिस्ट्रेट ने कादरीगेट थानाध्यक्ष को कागजों में हेराफेरी कर नक्शा पास कराने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। 20 दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा, तो पीड़िता कृष्णा कुमारी ने एसपी के सामने गुहार लगाई। एसपी ने फोन पर कादरीगेट थानाध्यक्ष को फटकार लगाई। इसके बाद बुधवार रात हाथरस रेलवे स्टेशन पर तैनात वीरभान सिंह, कानपुर देहात के रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग गिहार बस्ती निवासी सपा नेता बलवान सिंह, वीरभान के पुत्र संतोष सिंह, सनी, रोहित, राजवीर के खिलाफ हेराफेरी, जालसाजी करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
कहा कि पति की मौत के बाद आरोपियों ने पालिका कर्मियों से सांठगांठ कर जमीन हड़पने के मकसद से फर्जी दस्तावेज लगाकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से नक्शा पास कराने का प्रयास किया। अवैध निर्माण भी किया, मगर सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर गिरवा दिया गया। आरोपी कई बार जबरन कब्जा करने का प्रयास कर चुके हैं।
विज्ञापन
यही नहीं धोखाधड़ी करके पालिका कर्मी संतोष सिंह ने गलत आख्या देकर साजिश के तहत वीरभान सिंह को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने जब पत्रावली की जांच कराई, तो फर्जी निकली। इसके बाद उन्होंने आरोपियों पर मुकदमा लिखाने के आदेश दिए थे। मुकदमा लिखने के बाद अब आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है।
एसओ विनोद शुक्ला ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।