फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five hours of roadways buses ringing, sloganeering

रोडवेज बसों का पांच घंटे चक्काजाम, नारेबाजी

Mon, 08 Jun 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Five hours of roadways buses ringing, sloganeering
फतेहगढ़ स्थित वर्कशॉप के बाहर प्रदर्शन करते संविदा चालक व परिचालक। - फोटो : FARRUKHABAD
रोडवेज बसों का पांच घंटे चक्काजाम, नारेबाजी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शासन के निर्देश के बावजूद बसों की धुलाई, सफाई और सैनिटाइजेशन न होने, मानदेय में कटौती, रेस्ट न देने आदि के विरोध में संविदा चालक-परिचालक सोमवार को लामबंद हो गए। उन्होंने पांच घंटे तक बसें नहीं निकालीं। गेट पर ही विरोध-प्रदर्शन किया। कहा, न एआरएम फोन उठा रहे और न ही डिपो इंचार्ज। बिना सैनिटाइजेशन के बसों से उनको संक्रमण का खतरा है। डिपो इंचार्ज के समझाने के बाद साढ़े 11 बजे बसों का संचालन शुरू हो सका।
कोरोना संक्रमण से यात्रियों को बचाने के लिए बसों को बिना सफाई, सैनिटाइजेशन के कार्यशाला से न निकालने के निर्देश हैं। लखनऊ की बस सुबह छह बजे निकलती है। इसके बाद आगरा, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, कानपुर आदि रूटों की बसें जाती हैं। सोमवार सुबह चालक-परिचालक अपने समय पर पहुंचे, तो वर्कशॉप में गाड़ियों में झाड़ूू तक नहीं लगी थी।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष जयनरायन त्रिवेदी को बस लेकर लखनऊ जाना था। उन्होंने डिपो इंचार्ज गौरीशंकर और एआरएम को फोन किया, मगर रिसीव नहीं हुआ। इससे 12 से अधिक बसों के चालक-परिचालक एकत्र होकर विरोध करने लगे। जमकर नारेबाजी की। कहा कि संविदा कर्मियों संग अन्याय हो रहा है। मानदेय में कटौती की जा रही है। रेस्ट भी नहीं दिया जा रहा। सुरक्षा के कोई साधन नहीं हैं। गाड़ियां सैनिटाइज तक नहीं होतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइजर की छोटी सी शीशी दी जाती है जो शाम को ले ली जाती है। अगले दिन मिलती तक नहीं है। मास्क भी ऐसे, जो काम तक नहीं करते। ऐसे में हम लोगों के जीवन को खतरा हो गया है। उधर, नौ बजे वर्कशाप कर्मचारी पहुंचे, तब धुलाई शुरू हुई। साढ़े 10 बजे डिपो इंचार्ज गौरीशंकर ने पहुंचकर संविदा चालक-परिचालकों से वार्ता की।
उन्हें समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। 11 बजे के बाद ही गाड़ियों का निकलना शुरू हुआ। इस दौरान पांच घंटे तक बसें न चलने से यात्री भी परेशान रहे। यूनियन अध्यक्ष जयनरायन त्रिवेदी नेे बताया कि चालक-परिचालकों की दिक्कतों को समझा जाए।
हरदोई तक ही भेजी गई लखनऊ की बस
लखनऊ के लिए बस सुबह सात बजे बस स्टैंड से निकल जाती थी मगर 12 बजे निकल सकी। इससे उसे हरदोई तक ही भेजा गया। इससे लखनऊ जाने वाले यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ी।

‘बसों में देर से धुलाई शुरू हो सकी थी। इसलिए दिक्कत हुई। वर्कशाप स्टाफ को निर्देश दे दिए हैं कि सुबह समय से बसों की धुलाई हो जाए। अन्य समस्या के समाधान को उच्चाधिकारी ही कुछ कर सकेंगे। बसें संचालित हो रही हैं।’ -गौरीशंकर, डिपो इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed