फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five heads of the district honored in Chief Minister's program

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिले के पांच प्रधान सम्मानित

Fri, 02 Jun 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 02 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Five heads of the district honored in Chief Minister's program
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में चयनित जिले की पांच ग्राम पंचायत के प्रधानों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्हें दो लाख से 11 लाख तक का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

जनपद की 580 ग्राम पंचायतों में से बेहतर काम कराने वाली मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में पांच ग्राम पंचायतें चयनित हुईं। इसके लिए शुक्रवार को लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के 10 प्रधानों को सम्मानित किया। जिले में पहला स्थान पाने वाली बढ़पुर ब्लाक की ग्राम पंचायत अमेठी जदीद की प्रधान श्यामलता को उपनिदेशक पंचायत गिरीश चंद्र रजत ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कार के 11 लाख रुपये ग्राम पंचायत के खाते में भेज दिए गए। वह प्रधान बनने से पहले महिला स्वयं सहायता समूह में भी बेहतर काम चुकी हैं। नारी सशक्तीकरण के कार्यक्रमों में भी अच्छा योगदान रहा। ग्राम पंचायत रम्पुरा के प्रधान विशंभर सिंह को द्वितीय पुरस्कार में नौ लाख रुपये खाते में भेजे गए। राजेपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत कमालुद्दीनपुर की प्रधान रीतू पाठक को 6 लाख, कमालगंज की ग्राम पंचायत फतेहपुर कायस्थान के प्रधान कश्मीर सिंह को चार लाख व शमसाबाद की ग्राम पंचायत चिलसरा के प्रधान केशव चंद्र को दो लाख रुपये के पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया है। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि वह सुबह ही प्रधानों को लेकर लखनऊ कार्यक्रम में पहुंच गए थे। पुरस्कार की धनराशि ग्राम पंचायतों के खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। समारोह में प्रधानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के लिए भी मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक प्रधान आवेदन कर पुरस्कार हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed