{"_id":"630fa3cdd568fb7e2a2787ea","slug":"five-girl-students-were-sent-home-farrukhabad-news-knp7156925193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फैला बुखार, छात्रा संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फैला बुखार, छात्रा संक्रमित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, नवाबगंज में वार्डन सहित 12 छात्राएं बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को विद्यालय पहुंचकर वार्डन और छात्राओं को दवा दी है।
मौसम बदलने के साथ जिले में बुखार तेजी से फैल रहा है। कस्तूरबा विद्यालय में 60 छात्राएं हॉस्टल में रुककर पढ़ाई कर रही हैं। विद्यालय की वार्डन और 12 छात्राओं के बुखार से पीड़ित होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की।
वार्डन ने बताया कि तेज बुखार होने की वजह से पांच छात्राओं को उनके घर भेज दिया गया है। तीन-चार छात्राएं और हैं जो घर जाने की तैयारी में हैं। सभी के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
छात्रा समेत चार कोरोना संक्रमित
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बुखार की जांच के दौरान एक छात्रा कोरोना से संक्रमित मिली है।
वहीं, बुधवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में शहर का बढ़पुर निवासी युवक, गांव महलई निवासी अधेड़ व शमसाबाद के गांव मिलकिया निवासी ग्रामीण के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। फिलहाल सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है।