{"_id":"5ebc1bb48ebc3e906f64ae90","slug":"five-five-baratis-including-the-groom-came-two-daughters-married-farrukhabad-news-knp5599711162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बेटियों की विदा कराकर ले गए पांच-पांच बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बेटियों की विदा कराकर ले गए पांच-पांच बराती
विज्ञापन
गांव अमेठी कोहना में वरमाला लिए दूल्हा व दुल्हन।
- फोटो : FARRUKHABAD
दूल्हे समेत पांच-पांच बराती आए, दो बेटियों की शादी
फर्रुखाबाद। सोचा तो था कि जमकर धूमधड़ाका करेंगेे, मगर तथागत बुद्ध को सादगी से शादी करने का सौभाग्य देना था। सो शायद कोरोना को ही माध्यम बना दिया। वाकई अब अहसास हो रहा है कि जो सुख सादगी में है, वह खर्चीली शादी करने से नहीं। ये कहना है पांच बराती लेकर आए एक दूल्हे के जो सोशल डिस्टेंस के साथ शादी कर दुल्हन को विदा करा ले गया। एक अन्य शादी भी इसी तरह हुई।
शहर से सटे अमेठी कोहना में अजय शाक्य की पुत्री काजल का विवाह 11 अप्रैल को मऊदरवाजा के गांव चौरसिया मझोला के कमल शाक्य पुत्र अशोक शाक्य के संग होना था। कार्ड बंट गए, हलवाई, गेस्ट हाउस आदि बुक हो गए। तब तक लॉकडाउन हो गया। बार-बार मियाद बढ़ते देख कमल ने सादगी से शादी का प्रस्ताव भेजा।
स्वीकारोक्ति पर बुधवार को 11 बजे दूल्हा कमल बरात में पिता अशोक, बड़े भाई विमल, फूफा कुंदन सिंह और परिवार के ही कार चालक लेकर पहुंचे। बौद्धाचार्य ने शादी कराई। शाम करीब चार बजे विदा हो गई।
विज्ञापन
राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में मंगलवार शाम नरेश सक्सेना की पुत्री पूनम की बरात फर्रुखाबाद के मोहल्ला सलावत खां से पहुंची। बरात में दूल्हे धीरेंद्र, पिता गोवर्धन लाल, भाई विपिन तथा अल्केश सहित पांच लोग आए। बाराती बनाए गए गोले में बैठे। शादी के दौरान ग्लब्स तथा मास्क का प्रयोग किया गया। सुबह सात बजे दुल्हन विदा हो गई।