फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five died, including MR, 181 infected.

कोरोना से एमआर सहित पांच की मौत, 181 संक्रमित

Tue, 20 Apr 2021 09:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Five died, including MR, 181 infected.
कमालगंज सीएचसी के मुख्यगेट पर कोरोना जांच को नमूना लेती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
एमआर सहित पांच की मौत, 181 संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 123 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वहीं एंटीजन जांच रिपोर्ट में 58 अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एमआर सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ कहर भी बढ़ता जा रहा है। मोहल्ला गंगानगर निवासी एमआर(43) की 16 अप्रैल को जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उन्हें फतेहगढ़ के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना निवासी युवक (43) भी 16 अप्रैल को जांच में संक्रमित मिला।
विज्ञापन

डायबिटीज मरीज होने से दिक्कत बढ़ने पर सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सोमवार रात उनकी मौत हो गई। 16 अप्रैल को संक्रमित मिली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के पिपरगांव निवासी महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान सैफई मेडिकल कालेज में मौत हो गई। वहीं लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती आवास विकास कालोनी निवासी वृद्ध मरीज मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मिला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव कंधरापुर निवासी महिला की मंगलवार सुबह एंटीजन किट की जांच में कमालगंज सीएचसी पर पॉजिटिव पाई गई। सांस लेने में अधिक दिक्कत होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इनकी अभी पोर्टल पर एंट्री नहीं हुई है। जिले में कोरोना संक्रमित मरने वालों की संख्या 110 हो गई है। हालांकि पोर्टल पर अभी 108 की ही एंट्री होने की पुष्टि हुई।
वहीं जांच रिपोर्ट में फतेहगढ़ के मोहल्ला मछली टोला निवासी वृद्धा, ग्वालटोली निवासी अधेड़, शीशमबाग निवासी युवक, कर्नलगंज निवासी युवक, नवदिया निवासी महिला, न्यू इंदिया कालोनी निवासी महिला, भूसा मंडी निवासी किशोर, सिविल लाइन निवासी किशोर, सैनिक कालोनी निवासी महिला व युवती, अपर दुर्गा कालोनी निवासी वृद्धा, भोलेपुर निवासी वृद्धा, युवक के अलावा शहर के मोहल्ला चिलपुरा निवासी 12 लोग, महावीरगंज निवासी युवक, मनिहारी निवासी युवक सहित शहरी क्षेत्र के 110 लोग संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा कमालगंज, कायमगंज, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज व शमसाबाद क्षेत्र के लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं मंगलवार को हुई एंटीजन किट की जांच में लोहिया अस्पताल में चार, राजेपुर सीएचसी में 16, अमृतपुर पीएचसी में दो, बिजली विभाग में पांच व कमालगंज सीएचसी में 31 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जनपद में अब तक 6058 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4889 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके, जबकि 1063 केस एक्टिव हैं। वहीं 110 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान जा चुकी है।
बिजली विभाग में जेई सहित पांच संक्रमित
फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित बिजली विभाग के अवर अभियंता सहित चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
डॉक्टर व फार्मासिस्ट के पॉजिटिव मिलने से पीएचसी बंद
अमृतपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. गौरव वर्मा व फार्मासिस्ट राजवेंद्र यादव की कई दिनों से तबीयत खराब थी। कोरोना पॉजिटिव आने पर घर मे ही आइसोलेट हो गए हैं। इस कारण अस्पताल बंद हो गया है। अस्पताल में प्रसव को छोड़ कर सभी सेवाएं बंद हैं।
राजेपुर सीएचसी के दो डॉक्टर व कर्मचारी सहित 16 पॉजिटिव
राजेपुर। सीएचसी पर दो दिन पहले नमूने लिए गए थे। उनकी मंगलवार को रिपोर्ट आई, तो दो डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट और एक एएनम सहित 16 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमित राजपूत ने बताया कि स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है। अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी।
दो पुलिस कर्मी, शिक्षक की पत्नी सहित 31 चपेट में
कमालगंज। थाने में तैनात 41 वर्षीय व 27 वर्षीय कांस्टेबल, फर्रुखाबाद के बीएसएनएल ऑफिस में तैनात 47 वर्षीय युवक, फतेहगढ़ के लोको रोड निवासी 49 वर्षीय महिला, उसकी 16 वर्षीय पुत्री व 40 वर्षीय परिवार की महिला, सबलपुर निवासी 44 वर्षीय बीज व्यापारी, ककरैया गांव निवासी 45 व 38 वर्षीय दो भाई, महरूपुर राबी निवासी 45 वर्षीय मां व उसका पुत्र, शास्त्री नगर निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, बहोरिकपुर गांव निवासी 47 वर्षीय किसान, याकूतगंज निवासी 29 वर्षीय युवक आदि की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार ने टीम के साथ अखमेलपुर व अन्य गांव में पहुंचकर 50 लोगों की जांच की। तीन लोग संक्रमित मिले। उधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानगंज में 25 लोगों की जांच हुई। इसमें पांच पॉजिटिव पाए गए। लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार ने बताया कि कुल 155 लोगों की जांच की गई है। इसमें 31 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed