{"_id":"5e6bc98b8ebc3ea4a93edab8","slug":"five-assailants-shot-dead-at-the-behest-of-sp-leader-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp5501519103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के इशारे पर पांच हमलावरों ने मारी गोली, सीओ से पूछताछ में पिता ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के इशारे पर पांच हमलावरों ने मारी गोली, सीओ से पूछताछ में पिता ने किया खुलासा
विज्ञापन
कायमगंज में छात्र नेत्रपाल की हत्या में गौरैयापुर के एक सपा नेता की अहम भूमिका बताई जा रही है। उनके इशारे पर ही पांच हमलावरों ने छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। सीओ ने जब पिता से पूछताछ की तो इसकी जानकारी हुई। तीन माह पहले हुए विवाद में सपा नेता भी शामिल थे।
गांव जिरखापुर के छात्र नेत्रपाल की हत्या के मामले में सीओ राजवीर सिंह ने पिता राजेश्वर कठेरिया से रंजिश के बारे में पूछताछ की। पिता ने बताया कि तीन माह पहले पुत्र नेत्रपाल का पड़ोसी से विवाद हुआ था। झगड़े में एक सपा नेता की अहम भूमिका रही थी। उस दौरान भी सपा नेता ने पड़ोसियों को भड़काने का काम किया था।
उनके इशारे पर ही योजना बनाकर पुत्र नेत्रपाल की इन लोगों ने घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी है। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि छात्र के पिता ने सपा नेता समेत पांच लोगों के पुत्र की हत्या में शामिल होने की बात बताई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।