{"_id":"671556786fa2bf0b4b0e9834","slug":"five-arrested-in-fighting-and-firing-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-116831-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मारपीट व फायरिंग में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मारपीट व फायरिंग में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानगंज। मेड़ पर ट्रैक्टर चढ़ने के विरोध में मारपीट व फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से लाइसेंसी बंदूक, तमंचा, कारतूस, खोखा व फावड़ा बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर तुर्रा के मजरा मझिगवां निवासी बांकेलाल परिवार के लोगों के साथ शनिवार को खेत में आलू की बुआई कर रहे थे। पड़ोस में कमलेश भी खेत में आलू की बुआई ट्रैक्टर से करा रहा था। अचानक उसका ट्रैक्टर बांकेलाल के खेत की मेड़ पर चला गया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बीच गाली-गलौज व लाठी-डंडों से मारपीट होने लगी।
कुछ देर में फायरिंग होने से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। बांकेलाल व उनकी पत्नी सहित छह लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से दो लोगों को चोटें आई। बांकेलाल व उनकी पत्नी की हालत गंभीर होने पर उनको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुत्र गौरव ने कमलेश, विमलेश, कौशलेंंद्र, राहुल, अश्वनी, जयचंद्र, रमेश, अमरभान, रामबाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में अश्वनी, जयचंद्र, अमरभान, विमलेश, कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर खेत से एक लाइसेंसी बंदूक, एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा व एक फावड़ा बरामद कर लिया। पुलिस पकड़े गए लोगों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसओ जितेंद्र पटेल ने बताया कि मारपीट व फायरिंग करने में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।