फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fishing continues in the Ganga despite the ban.

Farrukhabad News: प्रतिबंध के बाद भी गंगा में मछलियों का हो रहा शिकार

Sat, 20 Jun 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fishing continues in the Ganga despite the ban.
फोटो-18 बरगदिया घाट पर गंगा में मछलियों का शिकार करते लोग। स्रोत: वीडियो ग्रैब - फोटो : 1
फर्रुखाबाद। प्रजनन के समय तीन माह तक नदी, नालों, तालाबों में मछलियों के शिकार पर पाबंदी के बावजूद गंगा में शिकारी हावी हैं। शिकारियों के समूह मनमानी से हजारों मछलियों का शिकार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 15 से अधिक शिकारी मछली मारते दिख रहे हैं। सीडीओ ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

एक जून से 31 अगस्त तक मछलियां प्रजनन कर परिवार बढ़ाती हैं। शासन के निर्देशों के अनुपालन में सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने 27 मई को तीन माह के लिए जिले भर की नदियों, जलाशयों, तालाबों में मछली का शिकार करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते गंगा में मछलियों का शिकार धड़ल्ले से किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विकास भवन से चंद दूरी पर बरगदिया घाट पर गंगा में 15 से अधिक शिकारी जाल डालकर मछलियों का शिकार करते दिख रहे हैं। हालांकि इस वीडियो का संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता। मछलियों का शिकार अन्य स्थानों पर भी किया जा रहा है। सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने बताया कि मछली का शिकार करते वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। सच पता चलने पर कार्रवाई होगी। स्टॉफ कम होने की वजह से निगरानी सही से नहीं हो पा रही। अब टीम बनाकर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed