फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Firing in Pradhan's house due to election and land dispute, grandson injured

Farrukhabad News: चुनाव व जमीन की रंजिश में प्रधान के घर में फायरिंग, पौत्र घायल

Tue, 26 Nov 2024 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Firing in Pradhan's house due to election and land dispute, grandson injured
कमालगंज। चुनाव व जमीन की रंजिश में गंगा व रामगंगा की कटरी में बसे गांव में कुछ दबंगों ने प्रधान के घर में घुसकर गाली-गलौज और फायरिंग की।
विज्ञापन

एक गोली प्रधान के पौत्र की जांघ में लगी है। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोर के चाचा ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर परमनगर (महमदगंज) में प्रधानी के चुनाव और जमीन की रंजिश में रविवार देर शाम पूर्व प्रधान पक्ष के सात-आठ दबंग प्रधान राजेश्वरी देवी के घर जा पहुंचे।
सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर घर से बाहर निकले प्रधान के पौत्र प्रियांशु यादव उर्फ प्रांशु (17), भाई अनूप, चाचा कुलदीप यादव ने विरोध किया। इस पर दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली प्रियांशु की जांघ में जा लगी।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर महिलाएं भी बाहर निकलीं। हमलावर मौका पाकर भाग निकले। दहशत कायम करने की मंशा से हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की।
सूचना मिलते ही सरह चौकी क्षेत्र की पीआरबी मौके पर पहुंची। घायल प्रियांशु को देर रात लोहिया अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल और परिजनों से जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाेरेंसिक टीम ने भी अस्पताल पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। घायल के पिता प्रदीप ने बताया कि करीब नौ वर्ष पहले भी पूर्व प्रधान की गोलीबारी में उनके भाई समेत चार परिजन घायल हुए थे।

घायल ने बताया कि उनका जमीन का विवाद भी चल रहा है। घायल प्रांशु के चाचा काली चरन उर्फ नाहर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पृथ्वीराज, पंचम, भूरा, तेजराम, रामसागर और रामस्वरूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ रविंद्र नाथ राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed