फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Firing in battle of supremacy, two injured by shooting

वर्चस्व की जंग में फायरिंग, गोली लगने से दो घायल

Sun, 06 Sep 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Firing in battle of supremacy, two injured by shooting
वर्चस्व की जंग में फायरिंग, गोली लगने से दो घायल
विज्ञापन

कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव बिलहा में शनिवार देर रात भाजपा नेता व पूर्व प्रधान के बीच वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। इसमें गोली लगने से एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से महिलाएं भिड़ गईं। विवाद बढ़ने पर महिलाओं ने दरोगा से हाथापाई कर दी। बाद में पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ ने घायलों को सीएचसी कायमगंज भेजा। वहां से घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
गांव बिलहा निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह के चाचा कल्यान सिंह का गांव के ही पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। देर रात पूर्व प्रधान के पुत्र धर्मेंद्र का कल्यान सिंह से गालीगलौज हो गया।। मामला तूल पकड़ने पर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

शोर सुन दोनों पक्षों से 10-12 लोग पहुंच गए। जमकर लाठी डंडे चले और ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई। छतों पर सो रहे ग्रामीण व बच्चे घरों में दुबक गए। करीब एक घंटे तक हुई फायरिंग में भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा कल्यान सिंह (45), गनेश सिंह (38) गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कंपिल थाने के दरोगा डीपी गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति संभालने का प्रयास किया, तो एक पक्ष के लोग पुलिस से भिड़ गए। स्थिति बिगड़ते देख वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। इस बीच दरोगा से महिलाएं भिड़ गईं और मारपीट तक नौबत पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी कायमगंज, कोतवाल व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग गए।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी कायमगंज भेजा। हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल से असलहे बरामद किए हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष डीपी गौतम ने बताया कि हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।
चार नामजद, तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह पुत्र शिवमंगल सिंह की तहरीर पर पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह के पुत्र धर्मेंद्र सिंह, आकाश सिंह पुत्र रनवीर सिंह, दीपक सिंह पुत्र अरविंद सिंह, अवनीश सिंह पुत्र ब्रजराज सिंह व तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।

सीओ कायमगंज राजवीर सिंह ने बताया कि वादी की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। दरोगा से हाथापाई की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed