फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   firing

फिल्मी स्टाइल में दोनों हाथों से तड़तड़ाई गोलियां

Tue, 03 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 03 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
firing

फर्रुखाबाद। दहशत फैलाने के लए साेमवार को फिल्मी स्टाइल में युवक ने दो तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें चाचा भतीजे घायल हो गए। आक्रोशित मोहल्ले वालों ने युवक को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को पता चला कि युवक ने रविवार की रात गल्ला आढ़ती को लूटने का प्रयास  किया था।

विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला दीवान मुबारिक निवासी जगदीश दिवाकर और इनके चाचा छोटे लाल सोमवार की सुबह मोहल्ले में ही रह रहे बहनोई के यहां जा रहे थे। मोहल्ले का आकाश जाटव दोनों हाथों में तमंचे लेकर फायरिंग करने लगा। इनमें कुछ छर्रे जमीन से टकराने के बाद जगदीश और उसके चाचा छोटेलाल के पैरों में जा लगे। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने आकाश को पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आकाश जाटव को हिरासत में लेकर दोनों तमंचों को कब्जे में ले लिए और घायलों का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। जगदीश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात मोहल्ला गढ़ी हफीज उल्ला निवासी गल्ला आढ़ती कैलाशचंद्र वर्मा से आढ़त बंद कर लौटते समय थैला छीने का प्रयास किया था, लेकिन आढ़ती ने उसे धक्का देकर गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed