फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fireworks will be sold at 27 places in the district on Diwali

दिवाली पर जिले में 27 स्थानों पर बिकेगी आतिशबाजी

Fri, 18 Oct 2019 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Fireworks will be sold at 27 places in the district on Diwali
दिवाली पर आतिशबाजी के बिक्री के लिए जिलाधिकारी ने जनपद में 27 स्थान चिह्नित किए हैं। इसके साथ ही आतिशबाजी बिक्री के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार दिन के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए।
विज्ञापन

जनपद में कुल 27 स्थानों पर आतिशबाजी की दुकानें लगाई जाएंगी। आतिशबाजी बिक्री के लिए दुकानदारों को 25 से 28 अक्तूबर तक चार दिन के लिए अस्थाई लाइसेंस दिया जाएगा। टिन शेड में लगने वाली दुकानों के बीच की दूरी तीन मीटर निर्धारित की गई। एक समूह में 50 से अधिक दुकानें नहीं लगाई जा सकेंगी।
विज्ञापन

दुकान में लैंप, गैस, मोमबत्ती आदि के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के साथ बिजली रोशनी की व्यवस्था दुकान की छत में करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही दुकानें एक-दूसरे के आमने-सामने नहीं होंगी। जिलाधिकारी ने चार मजिस्ट्रेट तैनात करने के साथ शहर में नगर मजिस्ट्रेट व प्रत्येक तहसील क्षेत्र में एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धमाका वाले पटाखों पर प्रतिबंध के साथ अस्पताल, शिक्षण संस्थान, न्यायालय, धार्मिक स्थल से 100 मीटर की परिधि में आतिशबाजी चलाने पर रोक लगाई गई है।
इन स्थानों पर लगेंगी पटाखा की दुकानें
शहर के क्रिश्चियन कालेज में दो, पटेल पार्क, चिलसरा रोड टाउन हाल, कादरीगेट चौकी से ओपी लान के बाहर पांचालघाट रोड पर, माडर्न पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ में राजकीय पालीटेक्निक कालेज परिसर, बस स्टैंड बरगदियाघाट रोड, जबकि मऊदरवाजा क्षेत्र में बीबीगंज चौकी से गुरुगांव देवी मंदिर रोड पर बाग में आतिशबाजी दुकानें लगाई जाएंगी। वहीं फतेहगढ़ के नवदिया में लगने वाली दुकानों का स्थान शिफ्ट कर बरगदियाघाट मंदिर के सामने खुले मैदान को चयनित किया गया है।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र में चौरसिया बाग में आबादी के बाहर, नीबकरोरी में तालाब के पास, रठौरा बाजार, बाग लखरौआ, कमालगंज में रामलीला मैदान, जहानगंज में पीपल के पेड़ के पास व ग्रामीण बैंक के निकट बाग में पटाखे बिकेंगे। राजेपुर ब्लाक क्षेत्र में सलेमपुर तालाब के किनारे, राजेपुर रामलीला मैदान, गांव गांधी से 200 मीटर पहले बरेली मार्ग व अमृतपुर में दयानंद इंटर कालेज में आतिशबाजी बिकेगी।

कायमगंज में इस बार प्रहलाद कंपाउंड शिवाजी मूर्ति के पास खुले स्थान को परिवर्तित कर एसएमएन इंटर कालेज रेलवे को चयनित किया गया है। कंपिल में केएसआर इंटर कालेज, शमसाबाद में रामलीला मैदान, नवाबगंज में रामलीला मैदान, मंझना में चट्टा पर व मेरापुर में अचरा-खलवारा रोड पर आतिशबाजी की दुकानें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed