{"_id":"5b4ce0f84f1c1b0c718b4594","slug":"fire-in-tents-house-loss-of-25-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट हाउस में लगी आग, 25 लाख का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट हाउस में लगी आग, 25 लाख का नुकसान
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
टेंट हाउस में लगी आग बुझाता दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंट हाउस में रविवार रात संदिग्ध हालात में आग लगने से 25 लाख का नुकसान हो गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल को आग पर काबू पाने में दो घंटे लगे। इस दौरान टेंट हाउस में काम करने वाला एक युवक भी झुलस गया। रात में ही तहसीलदार व थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का मुआयना किया। आग का भयावह रूप देख पड़ोसी दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें खाली कर दीं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी मसूद खां का जामा मस्जिद के सामने टेंट हाउस है। वह रविवार शाम साढ़े चार बजे दुकान बंद कर चले गए। बताया कि उसी समय उन्होंने बिजली के दोनों कटआउट भी निकाल दिए थे। रात करीब साढ़े दस बजे दुकान के बाहर बर्फ बेचने वाले बल्ली ने फोन पर आग लगने की सूचना दी। वह अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। शटर खोलने पर अंदर लपटें उठ रहीं थी। इसे देखकर किसी ने अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि कोतवाल ने सभी को समझाकर शांत कराया। करीब 12 बजे पहुंची दमकल ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।
मसूद ने बताया कि उसके टेंट हाउस में मेज, कुर्सी गद्दे, चादर आदि सभी सामान जल गया है। इससे करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है। आग बुझाने का प्रयास कर रहा टेंट हाउस का कर्मचारी शिवम भी झुलस गया। उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर तहसीलदार गजेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी जसवंत सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे।