फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire in gas tanker on Etawah-Bareilly highway

इटावा-बरेली हाईवे पर गैस टैंकर में लगी आग

Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fire in gas tanker on Etawah-Bareilly highway
नंद गांव के पास इटावा-बरेली हाइवे पर टैंकर की आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। इटावा-बरेली हाईवे पर गैस टैंकर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने हाईवे पर दोनों ओर वाहनों को रोक दिया। नंदगांव से लोगों को निकालकर पांच सौ मीटर दूर खेत पर भेज दिया। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग बुझाई।
विज्ञापन

गुजरात से गैस लेकर एक टैंकर लखीमपुर खीरी जा रहा था। रविवार सुबह करीब सात बजे इटावा-बरेली हाईवे पर नंदगांव के पास टैंकर के केबिन में आग लग गई। इस पर चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर कोतवाल दिलीप कुमार बिंद फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने दोनों ओर के वाहनों को रुकवा दिया। नंदगांव के लोगों को पुलिस ने घर-घर जाकर गांव से पांच सौ मीटर दूर खेत भेज दिया।
विज्ञापन

सूचना पर आठ बजे मुख्य अग्निशमन अधिकारी वीपी त्रिपाठी दो गाड़ियों के साथ पहुंचे। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया। गैसिंगपुर प्लांट से सेफ्टी इंचार्ज विशाल वर्मा और भास्कर साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच करने के बाद बताया कि टैंकर में 17 टन गैस आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर में पूरी गैस सही है। आग लगने से केबिन और पहिये जले हैं। पुलिस ने 9:50 बजे वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया। सीओ राजवीर सिंह गौर ने बताया कि टैंकर में आग लगने से जनहानि नहीं हुुई है।

आग बुझने के बाद दूसरे टैंकर को लाया गया। पाइप के जरिये गैस दूसरे टैंकर में शिफ्ट की गई। इस दौरान गैसिंगपुर प्लाट के सेफ्टी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed