फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   fire

पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, घेराबंदी कर तीन को दबोचा

Sun, 30 Aug 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
fire
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। नलकूप के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर फायरिंग कर रहे एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं दबिश देकर पुलिस ने फायरिंग के आरोपी अन्य दो युवकों को पकड़ लिया है। तीनों से दो तमंचा व एक लाइसेंसी बंदूक बरामद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर चालान किया है। तनाव को देखते हुए दोनों गांवों में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मढ़िया निवासी राकेश यादव व उनके भाई पंचराम यादव का पड़ोसी गांव कनासी में नलकूप लगा है। सुबह नलकूप चलाने गए, तो कनासी से कल्लू गंगवार, चंद्रभान और रक्षपाल से पानी निकालने को लेकर विवाद हो गया। तीनों ने पंचराम और राकेश को पीट दिया।
विज्ञापन

सूचना पर मढ़िया के लोगों ने तीनों हमलावरों की घेराबंदी कर ली। तभी हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ कई राउंड गोलियां चलीं। मढ़िया के लोगों ने चंद्रभान को दबोच लिया, जबकि दो साथी भाग गए। पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई की गई। मौके से दो तमंचा और एक लाइसेंसी दोनाली बंदूक बरामद हुई है। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने असलहे और चंद्रभान को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि पंचराम की तहरीर पर जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चंद्रभान के अलावा पीयूष और रक्षपाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। दो तमंचा और एक लाइसेंसी बंदूक भी मिली है। तीनों का चालान किया जाएगा। फिलहाल दोनों गांवों में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed