फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire breaks out in three huts, household ashes

Farrukhabad News: तीन झोपड़ियों में लगी आग, गृहस्थी राख

Mon, 17 Jun 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in three huts, household ashes
कमालगंज। जनपद की सीमा पर स्थित थाना क्षेत्र के खुदागंज गांव निवासी वेदराम सक्सेना मजदूरी करता है। वह परिवार के साथ जूनियर स्कूल के सामने तीन झोपड़ियां डालकर रहता है। रविवार शाम करीब 6 बजे वेदराम अपने पुत्रों के साथ खेत पर मजदूरी करने गया था। पत्नी नन्ही देवी किसी काम से बाजार गई थी। घर पर छोटे बच्चे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तीनों झोपड़ी भी चपेट में आ गई। आग देख बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। धुंआ उठता देख पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। आस- पास लगे सबमर्सिबल चलाकर पाइप व हैंडपंप से बाल्टी भरकर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। दुर्गेश ने बताया कि झोपड़ी में रखीं 18 बोरी गेहूं, भूंसा, 7 बोरी सरसों, जेवर, 35 हजार रुपये कपड़े व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ितों ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना देकर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed