फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR registered against two friends over teenager's drowning death in the Ganges.

Farrukhabad News: गंगा में डूबने से किशोर की मौत में दो दोस्तों पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 05 Oct 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two friends over teenager's drowning death in the Ganges.
कमालगंज। घर से खेलने की बात कहकर निकले किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मामले में न्यायालय के आदेश पर तीन माह बाद दो दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मां ने दोस्तों पर जान से मारने की नीयत से गहरे पानी में धक्का देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कस्बा के इंदिरा नगर निवासी मोहनी देवी ने मोहल्ला के राजवीर व प्रेम उर्फ लाली के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 24 जून की दोपहर करीब एक बजे यह लड़के उसके घर आए और पुत्र कृष्णा (16) को खेलने की बात कहकर साथ ले गए। पुत्र ने खेल कर एक घंटे में आने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पुत्र को बहला कर शृंगीरामपुर गंगा घाट ले गए थे। वहां वह पुत्र को नहाने के लिए गहरे पानी में ले गए और जान से मारने की नीयत से धक्का दे दिया था, जिससे पुत्र डूब गया। इसके बाद यह लोग वहां से अपने घर चले गए थे। करीब छह घंटे बीत जाने के बाद जब कृष्णा घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई थी। राजवीर से पूछताछ करने पर उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस की मदद ली तो बताया गया कि शृंगीरामपुर के पास कुंडपुरा गांव में एक किशोर की लाश मिली है। वह परिजन के साथ पहुंची तो देखा कि उसके पुत्र कृष्णा का शव है। उसने पोस्टमार्टम कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने एसपी के यहां गुहार लगाई। आरोपियों ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed