फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fir on seven including sarafa cometti president

मारपीट व फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर सीओ ने की जांच

Wed, 04 Nov 2020 05:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Fir on seven including sarafa cometti president
सराफा कमेटी के अध्यक्ष समेत सात लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

नवाबगंज। व्यापार मंडल के अध्यक्ष से मारपीट व फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर मंगलवार रात एसपी के आदेेश पर सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद पुलिस ने सात नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पूरे ममाले में थाना पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे घरों में नहीं मिले। वहीं घायल अध्यक्ष को लोहिया अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।
थाना व कस्बा निवासी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता मंगलवार को मंझन रोड पर अपनी जमीन पर निर्माण करा रहे थे। तभी सराफा कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव व उनका पुत्र केशव यादव अपने पांच साथियों के साथ पहुंचा। आरोप है कि इन लोगों ने लाइसेंसी रिवाल्वर, तमंचे व लाठी डंडों से हमला कर दिया। इन लोगों ने एक दर्जन राउंड से अधिक फायर करने के साथ पंकज को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पंकज की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल को सीएचसी से लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना का वीडियो मंगलवार देर रात वायरल हो गया। इस पर आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने एसपी डॉ. अनिल मिश्रा से घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी ने सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। सीओ ने घटना स्थल पर जाकर आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मामले में नवाबगंज थाना पुलिस की लापरवाही सामने आई। सीओ की जांच के बाद पुलिस ने पंकज के भाई नीरज गुप्ता की तहरीर पर गांव के रघुवीर व उनके पुत्र केशव, गांव नगला बारग निवासी जगपाल, विवेक, करण सिंह, उर्वेश, राम सिंह व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा व जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में रात में दबिश दी, लेकिन वे घरों में नहीं मिले। एसओ पूनम जादौन ने बताया कि सात नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
दो आरोपी लोहिया अस्पताल में भर्ती
व्यापार मंडल अध्यक्ष पर हमला करने के दो आरोपी गांव नगला बारग निवासी उर्वेश, राम सिंह को घायल अवस्था में परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed