फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR against Agniveer for having physical relations with BTC student

Farrukhabad News: बीटीसी छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने में अग्निवीर पर प्राथमिकी

Mon, 11 May 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 11 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
FIR against Agniveer for having physical relations with BTC student
कमालगंज। बीटीसी छात्रा ने अग्निवीर पर झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवक मिलने के बहाने छात्रा को होटल में बुलाकर संबंध बनाता था। बातचीत करने गए भाई-बहनोई के साथ गाली-गलौज कर धमकी दी।
विज्ञापन

हरदोई जिला के पाली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने जिले के कादरीगेट थाना क्षेत्र के टिकुरियन नगला निवासी रुद्रप्रताप, भाई अंकित राजपूत व उसके दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा कि वह बीटीसी की छात्रा है। वर्ष 2022 में उसके मोबाइल पर रुद्रप्रताप की कॉल आई और उसने दोस्ती करने को कहा था। इसके बाद से उसकी बातचीत शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

रुद्रप्रताप की वर्ष 2023 में अग्निवीर में नौकरी लग गई थी। छुट्टी पर घर आने पर युवक ने कई बार उसे फर्रुखाबाद बुलाया तो वह विश्वास करके मिलने आई थी। युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था, इस वजह से वह युवक के साथ चली जाती थी। 21 मार्च 2025 को रुद्रप्रताप ने उसे फतेहगढ़ बुलाया और फिर वहां से बाइक पर बिठाकर भोजपुर बघार स्थित एक होटल में ले आया। वहां युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 11 नवंबर 2025 को उसने युवक को कॉल कर शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। युवक ने कहा कि उसके घर वाले शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं। यह बात उसने परिजन को बताई। इस पर भाई व बहनोई युवक के घर बातचीत करने गए तो यह लोग तैयार नहीं हुए और गाली-गलौज कर धमकी दी। उसने युवक से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन वह कॉल नहीं उठा रहा। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed