फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Find the helmet , Save Life

हेलमेट लगाएं , जीवन बचाएं

Sat, 12 Dec 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Sat, 12 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Find the helmet , Save Life
अमर उजाला की मुहिम हेेलमेट लगाएं- जीवन बचाएं रंग लाने लगी है। आम शहरियों के साथ ही सामाजिक संस्थाएं इस प्रयास को कारगर बनाने की दिशा में आगे आने लगे हैं। शुक्रवार को त्रिपौलिया चौक पर हेलमेट लगाने वाले दुपहिया वाहन चालकों को हिंदू जागरण मंच तथा समाजसेवियों ने माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




त्रिपौलिया चौक से हेलमेट लगाकर गुजर रहे कमालगंज के रजीपुर निवासी राजेश को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के ज्ञानी गुरुवचन सिंह ने माला पहनाकर सम्मानित किया। राहगीरों ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना करते हुए प्रत्येक दोपहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाना अनिवार्य करने की बात कही।
विज्ञापन



अमृतपुर के मुकेश कुमार को हिजामं नगर अध्यक्ष राजदीप गुप्ता ने सम्मानित किया। राहुल ने कहा कि वह हेलमेट लगाकर वाहन चलाते हैं। साथ ही पड़ोस के रहने वालों को भी प्रेरित करते हैं। मोहमदाबाद मेें किताबों का व्यापार करने वाले संजय कुमार को हिंदू जागरण मंच के उपाध्यक्ष राहुल भाटिया ने माला पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
संजय कहते हैं कि वह कभी भी बिना हेलमेट लगाए वाहन नहीं चलाते हैं। चौक पर हेलमेट धारी दुपहिया वाहन चालकों को माला पहनता देखकर राहगीरों ने इसको सराहा। राहगीरों ने बिना हेलमेट केे वाहन न चलाने का संकल्प लिया।




इस मौके पर सौरभ मिश्रा, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हेलमेट लगाकर स्कूटी से गुजर रही महिला को देख लोगों ने बिना हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे युवाओं से नसीहत लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed