फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Finance company salesman attacked

Farrukhabad News: फाइनेंस कंपनी के सेल्समैन पर हमला, लहूलुहान कर बैग ले गए दबंग

Fri, 27 Mar 2026 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Finance company salesman attacked
फर्रुखाबाद। एक निजी फाइनेंस कंपनी के सेल्समैन पर आवास विकास में कुछ दबंगों ने हमला बोल दिया। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। हमलावर उसका बैग भी ले गए। उसमें 45 सौ रुपये समेत कंपनी और बैंक के कागजात थे। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी रुद्र सिंह (24) एक फाइनेंस कंपनी में सेल्समैन हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब सवा पांच बजे वह आवास विकास में एक दुकान पर चाय पीने आए। उसी समय पीछे करते कुछ दबंगों को देखा। वह चाय की दुकान के दूसरे गेट से निकलकर एक अस्पताल में छिप गया। सात-आठ दबंगों ने वहां पहुंचकर उसे पकड़ लिया। डंडों, बैल्टों से हमला बोलकर सिर लहूलुहान कर दिया। रुद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उसके पास एक बैग था, जिसमें 45 सौ रुपये, बैंकों के एटीएम, चेक बुकें समेत कई सरकारी और व्यक्तिगत कागजात थे। हमलावर उसे लेकर चले गए। घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया कि छह माह पहले बीबीगंज के एक युवक से मामूली कहासुनी हुई थी। समझौता पर मामला शांत हो गया था। उन्हीं लोगों ने हमला बोला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जांच की। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि मारपीट हुई है। आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। घायल की डॉक्टरी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed