फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Filaria eradication campaign started by feeding DM

Farrukhabad News: डीएम को दवा खिलाकर शुरू किया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

Thu, 10 Aug 2023 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Filaria eradication campaign started by feeding DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने गुरुवार को स्वयं दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद सीएमओ, एसपी, सीडीओ ने भी अपने कार्यालय में दवाई गटकी।

सीएमओ अवनींद्र कुमार सुबह डिप्टी सीएमओ डॉ.आरसी माथुर, डॉ.दीपक कटारिया, डीएमओ नौशाद अली आदि टीम के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां सबसे पहले जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को फाइलेरिया की दवा खिलाकर अभियान शुरू किया। डीएम के साथ सीएमओ ने भी दवाई खाई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र फाइलेरिया रोधी दवा खिलाकर सभी कर्मचारियों को भी दवा खिलाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सब जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में अभियान के तहत 22.03 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। 3658 स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती व गंभीर मरीजों को दवा नहीं खिलाई जाएगी। अभियान सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ.आरसी माथुर ने बताया कि सभी विभागों में अभियान चलाकर अधिकारी व कर्मचारियों सहित 821 लोगों को दवा खिलाई गई। ग्रामीण क्षेत्र में भी अभियान चलाकर दवा खिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed