{"_id":"660c4a2d34f874af2001f6cf","slug":"fighting-and-stone-pelting-between-two-parties-in-the-presence-of-police-three-injured-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-109967-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में मारपीट व पथराव, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में मारपीट व पथराव, तीन घायल
Tue, 02 Apr 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में मारपीट व पथराव से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। घायलों ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। कर्नलगंज चौकी प्रभारी ने 15 के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकरनगर नानक नगर में सोमवार देर रात दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने दोनों पक्ष मारपीट कर पथराव कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास कर अलग किया, लेकिन दोनों पक्ष मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मारपीट में मोहल्ले के अजीत, पत्नी नेहा, हंसराम घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को रात में ही लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों ने फायरिंग कर गोली मारने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी। चौकी इंचार्ज कर्नलगंज नर सिंह ने हंसराज, अजीत, नेहा, किरन, शिवा लक्की उर्फ अजय, कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव मसेनी निवासी सोनू शर्मा उर्फ बिलईया व आठ अज्ञात के खिलाफ मारपीट पथराव करने में 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। घायल उपचार के बाद लोहिया अस्पताल से चले गए। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि मारपीट व पथराव में दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।