फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fighting and stone pelting between photographer and girl at wedding

Farrukhabad News: शादी में फोटोग्राफर व लड़की पक्ष में मारपीट, पथराव

Sat, 27 Apr 2024 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting between photographer and girl at wedding
फर्रुखाबाद। शादी के दौरान भांवरों के समय कैमरे की बैटरी खत्म होने पर हुए विवाद में लड़की पक्ष और फोटोग्राफर में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंचे फोटोग्राफर पक्ष और ल़ड़की पक्ष में पुलिस के सामने पथराव हुआ। बल प्रयोग कर पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन

जिला एटा थाना नयागांव के गांव गही से बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार रात बरात आई थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे भांवरों के वक्त अचानक फोटोग्राफर ने कैमरे की बैटरी खत्म होने की बात कह दी। लड़की पक्ष ने इसका विरोध किया। कहा कि अतिरिक्त व्यवस्था रखनी चाहिए।
विज्ञापन

शगुन की भांवरों को नहीं रोका जा सकता। फोटोग्राफर व लड़की पक्ष में विवाद के बाद बरातियों ने फोटोग्राफर को पीट दिया। मोबाइल भी तोड़ दिया। उसके साथी ने बाहर निकलकर परिजनों को सूचना दे दी। कुछ ही देर में 20-25 लोगों की पहुंची भीड़ बरातघर में घुसने लगी। इस पर बरातघर का गेट बंद कर दिया गया। इसी दौरान पुलिस बल भी पहुंच गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से पथराव होने लगा। कोतवाली व कादरीगेट थाना पुलिस ने बल प्रयोग कर लड़की के पिता समेत दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास होते रहे। पुलिस ने शादी की रस्में पूरी कराने से लिए लड़की के पिता को छोड़ दिया। फोटोग्राफर पक्ष के मोहल्ला नई बस्ती जीआईसी मदारबाड़ी निवासी अमन (23), मोहल्ला महादेव प्रसाद कुचिया के विनय कुमार (42) व राज अग्निहोत्री (22) और फतेहगढ़ के भोलेपुर नगला दीना निवासी हिमांशु (23) तथा लड़की पक्ष के एटा जिले के थाना नयागांव के गांव गही निवासी शिवम दीक्षित (18), सुंदरम उर्फ अभिनव (25) के अलावा श्रेष्ठ मिश्रा (22) के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।
इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। लिहाजा शांतिभंग की कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed