फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fight between eunuchs, ruckus on the road

किन्नरों के बीच मारपीट, सड़क पर हंगामा

Tue, 09 Aug 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fight between eunuchs, ruckus on the road
कमालगंज में पूर्व चेयरमैन के घर होती पंचायत में मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। दूसरे के क्षेत्र में वसूली करने को लेकर हुए विवाद की पंचायत के दौरान किन्नरों को पीट दिया गया। इस पर किन्नरों ने थाने के बाहर हंगामा कर दिया। बाद में पूर्व चेयरमैन के आवास पर किन्नरों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रजीपुर की किन्नर पीतल का फतेहगढ़ के किन्नरों से वसूली करने को लेकर रविवार को विवाद हो गया। सोमवार शाम कस्बा के नगर पंचायत गेस्ट हाउस के पास स्थित पूर्व चेयरमैन बिजली किन्नर के घर फतेहगढ़ के किन्नर सोनिया, खुशबू, रबीना, टीना आदि व पीतल के बीच पंचायत चल रही थी। इसी बीच वहां पांच-छह युवक पहुंचे और फतेहगढ़ से आए किन्नरों से मारपीट कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद किन्नरों ने थाने के बाहर सड़क पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामले को संभालने का प्रयास किया। फतेहगढ़ की किन्नर रबीना ने फर्रुखाबाद के मोहल्ला बजरिया निवासी युवक व उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद फिर पूर्व चेयरमैन के घर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। इसमें बिजली ने कहा कि सभी किन्नर अपने ही क्षेत्र में वसूली करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed