फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fever spread in Roshanabad, about 100 people were affected

Farrukhabad News: रोशनाबाद में फैला बुखार, करीब 100 लोग चपेट में

Mon, 21 Aug 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fever spread in Roshanabad, about 100 people were affected
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव रोशनाबाद में पिछले 20 दिन बुखार फैला है। 100 से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। दो लोगों की बुखार से जान जा चुकी है। स्वास्थ्य टीम न पहुंचने से मरीज झोलाछापों से इलाज करवाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


गांव रोशनाबाद में करीब 20 दिन से फैले बुखार से लोग परेशान हैं। करीब 15 दिन पूर्व डेंगू की चपेट में आने से छात्रा का काशिफा पुत्री शहरुउद्दीन की मौत हो चुकी है। वहीं बुखार से पीड़ित गांव के वीरपाल की पत्नी रैना देवी(40) की गुरुवार को मौत हो गई। गांव में बुखार से दो मौत होने से लोग भयभीत हैं। कई बुखार पीड़ित कानपुर में भर्ती हैं तो कई फर्रुखाबाद में उपचार करा रहे हैं। वहीं अधिकांश मरीज झोलाछापों से इलाज कराने को मजबूर हैं। प्रधान पुष्पांजलि व उनके पति सुदेश गंगवार भी बुखार से पीड़ित है। गांव के विनीत कुमार (15)] नन्ही(40) पत्नी रतीराम, गुड़िया(15) पुत्री देव प्रकाश, मनोज कुमार(55), अरविंद कुमार (27), ममता देवी पत्नी श्यामवीर, सनी, रिया, अवधेश कुमार आदि सहित करीब 100 लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त गांव अचानकपुर, चौरा, चितार में उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रशासन ने गांवों में भले ही स्वास्थ्य टीमें तैनाती की हों, लेकिन कोई स्वास्थ्य कर्मी गांव जाने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जो बाढ़ पीड़ित सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मी वहां आकर दवाई बांट जाते हैं। गांव तक कोई नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमसाबाद। गांव रोशनाबाद में 20 दिन से बुखार फैलने से झोलाछाप सक्रिय हैं। कई नर्सिंगहोम में मरीजों को भर्ती कर टेबल पर बैठाकर बोतल चढ़ाई जा रही है। रोशनाबाद निवासी सुनील कुमार व महेश चंद के भी इसी तरह बोतल लगाकर इलाज किया गया। रविवार को पीएचसी में आरोग्य मेला की जगह गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। टीम ने कैंप में 230 मरीजों को देखकर दवा दी। बुखार के 66 मरीजों की डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड की जांच के लिए नमूने लिए लिए गए। शिविर में डॉ. स्मिता त्रिपाठी, फार्मासिस्ट शैलेंद्र सिंह, राजीव कुमार, एलटी राजन राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed