फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Festival of dance in Farrukhabad felt choppy

फर्रुखाबाद महोत्सव में लगा डांस का तड़का

Mon, 26 Dec 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 26 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Festival of dance in Farrukhabad felt choppy
नृत्य करती उन्नति मेहरोत्रा। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
20वें फर्रुखाबाद महोत्सव के मंच पर सोमवार को हिपहॉप, फ्री स्टाइल डांस का जूनियर व सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने तड़का लगाया तो समूचा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अपने डांस से प्रतिभागियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इस दौरान आयोजित महिला सम्मेलन एवं बाल मेला कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण पर बल दिया गया। इसके साथ ही नाटक भी प्रस्तुत किए गए।


पटेल पार्क में चल रहे फर्रुखाबाद महोत्सव में जूनियर वर्ग में 29 और सीनियर वर्ग में 12 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। परी राठौर ने प्रेम रतन धन पायो, तनिष्का ने मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया और पूजा ने डीजे वाले बाबू मेरा गाने बजा दे गीत पर मनमोहक नृत्य कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


नन्हीं उन्नति मेहरोत्रा के बंशी बाजेगी राधा नाचेगी... गीत पर कदम थिरकाए तो लोगों ने तालियां बजाकर उसका उत्साहवर्धन  किया। नेहा गिहार, मीनाक्षी, गौरव भारद्वाज, अनन्या, दर्शिका राठौर, अपर्णा शुक्ला, सलोनी सिंह, भूमि यादव, अमन, आर्यन वर्मा और दर्शन राठौर ने भी डांस कर वाहवाही लूटी। निर्णायक मंडल में नीरज शुक्ल, सुरभि गुप्ता और राकेश शाक्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद हुए महिला सम्मेलन एवं बाल मेला कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की पत्नी सीमा प्रकाश ने कहा कि नारी किसी से कम नहीं है। इसलिए लोग बेटा और बेटियों में कोई फर्क न समझें। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि बेटियां दो घरों की रौनक बढ़ाती हैं।

इससे पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत नाटक का मंचन करते हुए भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया। जीजीआईसी फतेहगढ़ की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।


इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख उर्मिला राजपूत, शर्मिष्ठा राठौर, रजिया बेगम, चित्रा अग्निहोत्री, प्रधानाचार्या मीना यादव, सुनीता गुप्ता और अफरोज यूसुफ आदि मौजूद रहीं। वहीं, फर्रुखाबाद महोत्सव के दौरान पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने गरीब लोगों को कंबल वितरित किए। गरीबों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed