{"_id":"6a8f3c3a3445f32511028137","slug":"female-student-carrying-kanwar-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-147534-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कांवड़ लेकर जा रही छात्रा की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कांवड़ लेकर जा रही छात्रा की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट से कांवड़ लेकर जाते समय बुधवार सुबह हरदोई के गांव इमलिया के पास किसी वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत हो गई। रक्षाबंधन से दो दिन पूर्व बहन की मौत से भाई रो-रोकर बेहाल हो गया।
जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव मैकपुर से मंगलवार रात आठ बजे एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉली जोड़कर करीब 60 लोग गंगा जल भरने के लिए निकले। रात दो बजे पांचाल घाट पहुंचकर जल भरा और कांवड़ लेकर 2:30 बजे चल दिए। करीब 30 लोग कांवड़ लेकर पैदल चल रहे थे, जबकि अन्य लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार थे। ओमदेव द्विवेदी की पुत्री पल्लवी द्विवेदी (16) भी इसमें शामिल थी।
गांव के कांवड़िया आगे चल रहे थे, जबकि पल्लवी सबसे पीछे थी। अल्लागंज से कुछ दूर गांव इमलिया के पास सुबह करीब 6:30 बजे किसी वाहन ने पल्लवी को टक्कर मार दी और उसे रौंदता हुआ निकल गया। गांव के कांवड़ियों ने जब पीछे मुड़कर देखा तो पल्लवी घायल पड़ी थी। उन लोगों ने शोर मचाकर सभी को रोका और एंबुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 11वीं की छात्रा पल्लवी अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उससे बड़ी आयसी व प्रिया हैं। भाई शशिकांत ने बताया कि गांव बिबियापुर धानी नगला स्थित महाभारत कालीन सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सभी लोग कांवड़ चढ़ाने जा रहे थे। उन्हें क्या पता था कि रक्षाबंधन से दो दिन पहले ही बहन साथ छोड़ जाएगी।