फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Female constable alleges sexual relations were established under the pretext of marriage.

Farrukhabad News: महिला आरक्षी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

Fri, 21 Aug 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Female constable alleges sexual relations were established under the pretext of marriage.
कमालगंज। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में महिला आरक्षी ने सेना के जवान व उसकी मां पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि जवान ने उसकी अश्लील फोटो भी लोगों को भेजी है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन


अमेठी जिला निवासी एक युवती ने क्षेत्र के नगला खेमरैंगाई निवासी सूरज सिंह व उसकी मां रानी देवी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि वह पुलिस में आरक्षी है। वर्ष 2024 में फेसबुक के माध्यम से उसकी जान पहचान सूरज से हुई थी। सूरज भारतीय सेना में सिपाही है।
विज्ञापन

सूरज ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा देता रहा। उनके रिश्ते की जानकारी सूरज के घर वालों को भी थी। युवक की मां रानी ने भी शादी करने का आश्वासन दिया था। सूरज और उसकी मां ने उसे मिलने के लिए घर आने को कहा तो वह 17 मार्च 2025 को पांच दिनों का अवकाश लेकर घर पहुंची। सूरज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह पांच दिन उसके घर रुकी। इसके बाद सूरज का रवैया बदलने लगा। उसकी शादी की बात कहीं चलती थी तो सूरज लड़के के पास उसकी गलत फोटो भेज देता था, जिससे शादी टूट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने किसी प्रकार की कार्रवाई करने पर फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed