फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fearing demolition, shopkeepers packed up their goods.

Farrukhabad News: ध्वस्तीकरण के डर से सामान समेट ले गए दुकानदार

Wed, 18 Feb 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fearing demolition, shopkeepers packed up their goods.
कंपिल। कब्रिस्तान की भूमि पर बनी दुकानों के ध्वस्तीकरण के खौफ से दुकानदार अपना सामान समेट ले गए। नगर पंचायत से 26 भवन स्वामियों को नोटिस जारी होने की भी बाजार में खासी चर्चा रही है। दुष्कर्म के आरोपियों के भवन ध्वस्तीकरण के बाद बुधवार को भवन स्वमी मलबा समेटते रहे।
विज्ञापन


किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कस्बा के कोचिंग संचालक सलमान, उसके भाई शीबू व निजामुद्दीनपुर निवासी मुख्य आरोपी अनस के खिलाफ पांच माह पूर्व प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी सलमान अपने मामा आवेज खां के मकान में कोचिंग चलाता था, जबकि उसका भाई शीबू अपने मामा के साथ दुकान पर बैठता था। सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण होने के कारण मंगलवार को भवन पर बुलडोजर चलाया गया था। वहीं मुख्य आरोपी अनस के मकान की बाउंड्रीवाल नवीन परती भूमि पर बनी होने से बुलडोजर से ध्वस्त कराई गई। बुधवार को भवन स्वामी मलबा उठाते रहे। इसके अलावा कब्रिस्तान की भूमि पर बनी 11 दुकानों के ध्वस्तीकरण की तैयारी होने से दुकानदारों ने बिक्री का सामान बाहर निकालकर दुकानें खाली कर दीं थी। इनमें चार दुकानों पर पुलिस ने ताला लगाया था। ध्वस्तीकरण के खौफ से किराए की दुकान खाली कर दुकानदार बिक्री का सामान अपने घर उठा ले गए। दुकानदारों का कहना है कि नगर पंचायत से 26 भवन स्वामियों को ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया गया है। इससे निर्धारित समय में स्वयं अवैध निर्माण न गिराने से कभी भी बुलडोजर से ध्वस्तीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed