{"_id":"5fd4bc978ebc3e3ec95ff1db","slug":"fault-in-incoming-machine-halts-hajianpur-electrical-substation-farrukhabad-news-knp5993987176","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकमिंग मशीन में फाल्ट से उपकेंद्र ठप, 180 गांव की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकमिंग मशीन में फाल्ट से उपकेंद्र ठप, 180 गांव की बिजली गुल
विज्ञापन
शमसाबाद। हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में फाल्ट आने से उपकेंद्र ठप हो गया। इससे 180 गांवों की बिजली देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी।
हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र से हरसिंहपुर, रोशनाबाद व मंझना फीडर के माध्यम से करीब 180 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में फाल्ट आ गया। इससे तीनों फीडर ठप हो गए।
इसकी जानकारी अवर अभियंता को दी गई। उन्होंने उपकेंद्र पहुंच कर फाल्ट को खोजने के लिए कर्मचारियों को लगाया। देर शाम तक फाल्ट न मिलने से इनकमिंग मशीन ठीक नहीं हो सकी।
एसडीओ रामकुमार ने बताया कि फाल्ट खोजा जा रहा है। उसके मिलते ही ठीक कराकर बिजली चालू कराई जाएगी।