फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   fault,farrukhabad news,bijli samasya,katauti

छह घंटे ठप रही आधे शहर और 200 गांवों की बिजली

Sat, 11 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
fault,farrukhabad news,bijli samasya,katauti
भोलेपुर बेवर रोड स्थित ट्रांसमिशन में उपकरण ठीक करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। ट्रांसमिशन सेंटर में फाल्ट से शहर छह और ग्रामीण क्षेत्र के दो विद्युत उपकेंद्र ठप हो गए। इससे आधे शहर और 200 गांवों की बिजली गुल हो गई। सुबह बिजली न होने से पेयजलापूर्ति भी नहीं हुई। इससे पानी का संकट खड़ा हो गया। छह घंटे बाद बिजली मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

फतेहगढ़ भोलेपुर-बेवर रोड पर 132केवी क्षमता का ट्रांसमिशन सेंटर से शहर व गांव के 18 विद्युत उपकेंद्रों को बिजली दी जाती है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे लोहिया अस्पताल के फीडर का केबल बाक्स ट्रांसमिशन में फाल्ट होने से जल गया। इससे अन्य उपकरण भी खराब होने से शहर के फतेहगढ़, भोलेपुर, लकूला, पांचालघाट, कुटरा, लोहिया और ग्रामीण क्षेत्र के कमालगंज व याकूतगंज उपकेंद्रों से आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से आधे शहर और 200 से अधिक गांव के लोग गर्मी से बेहाल हो गए। सुबह बिजली न होने से शहर में लोगों के घरों में सबमर्सिबल नहीं चल पाए और नगर पालिका के नलकूप बंद रहने से जलापूर्ति भी नहीं हुई। बेतहाशा गर्मी और बिजली न होने से शहर व गांव के लोग गर्मी से बेहाल होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबल बाक्स व अन्य खराब हुए उपकरणों को बदलने का काम कराया गया। दोपहर करीब 12 बजे बिजली चालू होने पर बिजली मिल पाई। तब लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर पानी भरा और दूसरे लोगों भी भरवाया। इसके बाद लोकल फाल्टों से दिन भर बिजली बार-बार आती-जाती रही।
दो उपकेंद्र आधी रात में हो गए थे ठप
ट्रांसमिशन में कबल बाक्स जलने से पहेल लोकल फाल्टों से फतेहगढ़ और कुटरा विद्युत उपकेंद्र आधी रात में ठप हो गए थे। रात में करीब दो बजे दोनों उपकेंद्र बंद होने से करीब 30 मोहल्लों की बिजली ठप रही। अधिक गर्मी और बिजली न होने से लोग रात में सो नहीं पाए। 30 मोहल्लों को बिजली 10 घंटे बाद मिली।
नवाबगंज सहित 170 गांवों की पांच घंटे बिजली रही गुल
नवाबगंज/शमसाबाद। 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से नवाबगंज और हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र ठप हो गए। इससे 170 गांवों की बिजली गुल हो गई। फाल्ट ठीक होने पर पांच घंटे बांद गांव और नवाबगंज कस्बा को बिजली मिली।

नीबकरोरी स्थित ट्रांसमिशन से नवाबगंज व हजियापुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन आई है। नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र से 80 और हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र से 90 गांवों को बिजली दी जाती है। शुक्रवार भोर साढ़े चार बजे 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से दोनों उपकेंद्र ठप होने से गांवों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने फाल्ट को खोज कर ठीक किया। साढ़े नौ बजे दोनों उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन के फाल्ट ठीक होने पर गांवों और कस्बा नवाबगंज की बिजली चालू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed