{"_id":"64516748ad0081b0a20ba474","slug":"father-in-law-arrested-for-dowry-death-farrukhabad-news-c-12-1-212770-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दहेज हत्या का आरोपी ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दहेज हत्या का आरोपी ससुर गिरफ्तार
Wed, 03 May 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 03 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संदिग्ध हालातों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता के मामले में दर्ज हत्या के मुकदमे में आरोपी ससुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पति समेत अन्य नामजद फरार हैं।
शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया सालिग्राम निवासी निखिल अग्निहोत्री की पत्नी दिव्या (23) का शव 29 अप्रैल को फांसी के फंदे पर लटका मिला था। कन्नौज के गांव तहसीपुर निवासी पिता रमेश चंद्र ने पति निखिल अग्निहोत्री, ससुर सुशील अग्निहोत्री, सास नित्या, दामाद का भाई अखिल व बहन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हो गए। पुलिस ने ससुर सुशील को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।