फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Father-in-law and brother-in-law accused of murdering wife

Farrukhabad News: ससुर व साले पर पत्नी की हत्या का लगाया आरोप

Sat, 27 Apr 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law and brother-in-law accused of murdering wife
नवाबगंज। दो दिन पहले कथावाचक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पति को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी होने पर पहुंचे पति ने ससुर व साले के खिलाफ पत्नी की हत्या करने के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जनपद एटा थाना नयागांव खरसुलिया निवासी अमर सिंह की 11 वर्ष पहले गांव पुठरी के मजरा आसलपुर निवासी स्नेहलता के साथ शादी हुई थी। पत्नी स्नेहलता कथावाचक थी। इसके कारण पत्नी का गांव में आना-जाना रहता था। पत्नी से उसको एक पुत्र रिषी हुआ था। 24 अप्रैल को पत्नी का पिता से विवाद हो गया। पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुर व साले ने इसकी सूचना नहीं दी। पत्नी का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी होने पर ससुराल पहुंचकर इस मामले में विरोध जताया। इस पर ससुर व साले ने धमकी दी।
विज्ञापन

पुत्र को भी देने से इन्कार कर दिया। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि पत्नी के आत्महत्या करने के मामले में पति ने ससुर व साले पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed