फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Father attacked with an axe; dies during treatment

Farrukhabad News: पिता पर कुल्हाड़ी से किया वार, उपचार के दौरान मौत

Thu, 22 Oct 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Father attacked with an axe; dies during treatment
फोटो-16 मोहम्मद अहमद अंसारी। फाइल फोटो
= भाई ने लिखाई प्राथमिकी, आरोपी का मानसिक बीमारी का चल रहा इलाज
विज्ञापन

= दो दिन पहले ही हत्यारोपी पुत्र को दवा दिलाने बीकानेर से आए थे अहमद अंसारी

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद में खाना खाने की बात कहने पर मानसिक बीमार पुत्र ने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरे पुत्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
शहर के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद निवासी मोहम्मद अहमद अंसारी (55) राजस्थान के बीकानेर में सिलाई का काम करते थे। मानसिक बीमार पुत्र मोहम्मद अली को दवा दिलाने के लिए वह रविवार को यहां आए थे। मंगलवार दोपहर बाद अहमद अंसारी ने पुत्र मोहम्मद अली से खाना खाने के लिए कहा। इस पर उसे गुस्सा आ गया। उसने पिता पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजन निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह के समय अहमद अंसारी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलौत, सीओ सिटी अभय वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच की।
विज्ञापन

पुत्र शाहनवाज ने बताया कि उसके बड़े भाई मोहम्मद अली मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते हैं। फतेहगढ़ से इलाज चल रहा है। पिता अहमद अंसारी, मां मस्तरी और बहन एक साथ रहते हैं। पिता मोहम्मद अली को दवा दिलाने के बाद मंगलवार शाम को वापस बीकानेर जाने वाले थे। मगर खाना खाने की बात कहने पर भाई ने सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वह दूसरे मकान में रहते हैं। बहन की सूचना पर घर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सीओ अभय वर्मा ने बताया कि भाई शहनवाज की तहरीर पर पुत्र मोहम्मद अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

फोटो-16  मोहम्मद अहमद अंसारी। फाइल फोटो

फोटो-16 मोहम्मद अहमद अंसारी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed