{"_id":"9b3b37d66b05e915532b50e76915a542","slug":"fatehgarh-ejected-from-the-stadium-s-rally-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ स्टेडियम से निकली स्कूल चलो रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगढ़ स्टेडियम से निकली स्कूल चलो रैली
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को जनपदीय रैली निकाली गई। रैली में शामिल
विज्ञापन
बच्चे लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित कर रहे थे। जिलाधिकारी एनकेएस
चौहान ने कहा कि 1 अप्रैल से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के नामांकन
स्कूल में कराए जाएं।
स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ से जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जनपदीय रैली का शुभारंभ किया। रैली में शामिल बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर चल रहे ते। रैली फतेहगढ़ चौराहा और कोेतवाली से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची, जहां समापन हो गया। रैली में बच्चे अनपढ़ होना है अभिशाप, अब न रहेंगे अंगूठा छाप, पढ़ेंगे, पढ़ाएंगे,
उन्नत देश बनाएंगे, हर घर में अब दीप जलेगा, हर बच्चा अब स्कूल चलेगा आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे पहले पुलिस अधीक्षक विजय यादव और सिटी मजिस्ट्रेट अशोक प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। रैली के बाद हुई सभा में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी योगराज सिंह ने शिक्षकों से कहा कि वह लोग 1 अप्रैल से
घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों के एडमिशन कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत नामांकन कराने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूल चलो रैली में करीब 102 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, डायट प्रवक्ता रिचा यादव, जीजीआई की प्रधानाचार्या मीना
यादव, प्रभारी नगर शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, डीसी राजेश वर्मा, डीसी राजीव गुप्ता, सुधीर कुशवाह, राजकुमार , चमन शुक्ला अंसार सिद्दीकी, अखिलेश बाजपेई, अनुपम शुक्ला, पियूष कुमार, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वृजेश बाजपेई, गरिमा गंगवार, नाजिया, शिल्पी कटियार, दिलीप कुमारआदि मौजूद रहीं।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय बसईखेड़ा और प्राथमिक विद्यालय नगला हीरा सिंह के बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाली। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रदीप पाल, सीमा देवी, समर सुल्तान और पंकज यादव आदि मौजूद रहे।