{"_id":"36853c762bcacea70fa6cf0a2d31f43e","slug":"fatehgarh-agitator-rallied-against-provost-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारी फतेहगढ़ कोतवाल के खिलाफ लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारी फतेहगढ़ कोतवाल के खिलाफ लामबंद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ आफिस में दो दिन पहले हुए बवाल के बाद आंदोलनकारियों ने सोमवार को
विज्ञापन
एसपी से मिलकर फतेहगढ़ कोतवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई।
कुछ दिन पहले शहर के बाग लकूला निवासी विमल शाक्य की पत्नी और बच्चे की
प्रसव के बाद माया अस्पताल में मौत हो गई थी। इसकी शिकायत पर तत्कालीन डीएम
ने जांच कमेटी बनाई। कमेटी ने इलाज
में लापरवाही होने से मौत होने की रिपोर्ट दी। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इस रिपोर्ट में हेराफेरी कर बदल दिया था। इसको लेकर विमल के परिवार के लोग कलेक्ट्रेट सभागार में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। शनिवार को विमल की साली रूपा पुत्री देव सिंह परिवार के अन्य लोगों के साथ सीएमओ आफिस वार्ता करने गए थे। वहां फतेहगढ़ कोतवाल अनूप तिवारी
फोर्स के साथ खड़े थे। अनूप तिवारी ने रूपा और अन्य महिलाओं को रोक लिया। आरोप है कि अनूप तिवारी ने रूपा को गाली गलौज कर अभद्रता कर दी। इसको लेकर महिलाओं की नोंकझोंक हो गई थी। अनूप तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के
लिए सोमवार को रूपा और परिवार के अन्य लोग एसपी आफिस जा पहुंचे। यहां पर आंदोलनकारियों ने अनूप तिवारी के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित परिवार ने एसपी से मिल कर अनूप तिवारी का वीडियो दिया। परिजनों ने एसपी से कोतवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निलंबित करने की मांग की है। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच के आदेश दिए।