फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Woman injured in road accident dies

फर्रुखाबाद : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत

Sun, 10 Jul 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Woman injured in road accident dies
फर्रुखाबाद। सड़क हादसे में घायल महिला की नर्सिंगहोम में मौत हो गई। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। बच्चे रो-रो कर बेहाल हो गए।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी मंजू देवी (48) शनिवार को भतीजे अनीस के साथ बाइक से थाना नवाबगंज के गांव कनासी से होकर अपने घर जा रहीं थीं।
कायमगंज मार्ग पर बाइक से फिसलने से मंजू देवी और अनीस गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

उपचार के दौरान रविवार की सुबह मंजू देवी की मौत हो गई। पुत्र हर्षित और पुत्री रुचि रो-रो कर बेहाल हो गए। पुलिस ने हर्षित की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी सनोज कुमार जाटव (37) कानपुर देहात यूपी-112 में दीवान थे। काफी समय से बीमारी के चलते घर पर थे। रविवार सुबह दीवान की मौत हो गई। पत्नी मधू, भाई मनोज सहित तीन बच्चे रो-रो कर बेहाल हो गए। कन्नौज के कोतवाली गुरसहायगंज के गांव जयसिंह पुरवा निवासी ससुर संतोष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed