फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Wife killed by stoning head, killed for resisting intoxication, accused driver arrested

फर्रुखाबाद: सिर पर पत्थर मारकर पत्नी की हत्या, नशे का विरोध करने पर मारा, आरोपी चालक गिरफ्तार

Mon, 22 Mar 2021 11:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Mar 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Wife killed by stoning head, killed for resisting intoxication, accused driver arrested
आरोपी चालक पति और मृतका पत्नी - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद में नशेड़ी टेंपो चालक ने पत्थर से सिर कूचकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद अपने पिता को घटना की जानकारी दी। बड़े भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पत्नी के भाई की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


वर्ष 2010 में फतेहगढ़ के मोहल्ला वनखड़िया निवासी राधेमोहन प्रजापति के पुत्र जितेंद्र की शादी जनपद हरदोई थाना सांडी के गांव हसनापुर निवासी पूनम उर्फ आकांक्षा (32) से हुई थी। जितेंद्र टेंपो चलाता था। उसके एक पुत्री अनन्या (9) तथा पुत्र अंश (7) है। जितेंद्र शराब के अलावा गांजा पीने का आदी है।
विज्ञापन


 

पूनम इसका विरोध करती थी। रविवार रात पूनम पुत्री अनन्या के साथ कमरे में सो रही थी। बाहर के कमरे में राधेमोहन व उनकी पत्नी रक्षावती नाती अंश के साथ सो रही थी। दूसरे कमरे में बड़ा भाई धर्मेंद्र लेटा था। पूनम की मां रामश्री भी पास के कमरे में लेटी थी।

देर रात को जितेंद्र नशे में घर पहुंचा तो पूनम से झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद जितेंद्र छत पर गया और गांजा पीने के बाद चक्की का पत्थर उठा लाया। इससे उसने सो चुकी पूनम के सिर पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पिता से बोला कि तुुम्हारी बहू का काम तमाम कर दिया है।

इस पर राधेमोहन ने कमरे का दरवाजा बंद कर धर्मेंद्र को आवाज लगाई। दोनों कमरे में पहुंचे तो पूनम का शव बेड पर पड़ा था। धर्मेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चक्की का पत्थर भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मृतका के भाई सुशील कुमार की तहरीर पर जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed